Punjab announces date for Tarn Taran by-election

पंजाब में तरनतारन उपचुनाव की तारीख का ऐलान

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 07 2025 01:05:48 PM

पंजाब में तरनतारन उपचुनाव की तारीख का ऐलान, 24 तक वापस लें सकेंगे नामांकन, 11 नवंबर को होगा मतदान

पंजाब में तरनतारन उपचुनाव की तारीख का ऐलान

उपचुनाव के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार 11 नवंबर को वोटिंग 

सभी प्रमुख पार्टियां अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी हैं

13 अक्तूबर से लेकर 21 अक्तूबर तक दाखिल करेंगे नामांकन

नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 तय

तरनतारन। 

पंजाब से इस समय तरनतारन उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने बिहार इलेक्शन के साथ पंजाब में उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। इसके साथ ही तरनतारन जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उपचुनाव के लिए जारी किए कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 

11 नवंबर को होगी वोटिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पंजाब के 21-तरनतारन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया है। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को काउंटिंग होगी। चुनाव की घोषणा से पहले सभी प्रमुख पार्टियां अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं। 

19 और 20 तारीख को छुट्टी

उन्होंने आगे बताया कि नामांकन पत्र 13 अक्तूबर से लेकर 21 अक्तूबर तक किसी भी कार्य दिवस में भरे जा सकते हैं। केवल 19 अक्तूबर रविवार और 20 अक्तूबर दीवाली को अवकाश रहेगा, इन दिनों नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।

24 तक नामांकन लें वापस

उन्होंने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर होगी और नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 तय की गई है।

Related to this topic: