Punjab government declared holiday on 12 September

पंजाब सरकार ने 12 सितंबर को घोषित की छुट्टी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 10 2025 02:24:09 PM

पंजाब सरकार ने 12 सितंबर को घोषित की छुट्टी, मनाया जाएगा सारागढ़ी दिवस

पंजाब सरकार ने 12 सितंबर को घोषित की छुट्टी

यह छुट्टी केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेगी

दफ्तरों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को अवकाश का लाभ 

वहीं, स्कूलों और कॉलेजों में खुले रहेंगे, छुट्टी लागू नहीं होगी 

चंडीगढ़ : 

पंजाब में शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया है। यह दिन सारागढ़ी दिवस के रूप में मनाया जाता है।  सरकार ने 12 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह छुट्टी केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेगी। नोटिफिकेशन (नंबर 06/01/2024-2पी.पी.3/677) में स्पष्ट किया गया है कि इस अवकाश का लाभ केवल सरकारी दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। 

वीरता और बलिदान का परिचय दिया

वहीं, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी लागू नहीं होगी और शैक्षणिक संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे। गौरतलब है कि सारागढ़ी दिवस हर साल 12 सितंबर को मनाया जाता है, जब 1897 में सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई में 21 सिख सैनिकों ने वीरता और बलिदान का परिचय दिया था।

Related to this topic: