त्योहारों के दौरान लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा
छुट्टी की घोषणा से कर्मचारी बिना कामकाजी दबाव के होली का त्योहार मना सकेंगे
होली रंगों और उल्लास का पर्व, जिसे बच्चे खासी उमंग व उत्साह के साथ मनाते हैं
स्कूल और कॉलेजों के छात्र परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार का आनंद ले सकेंगे
पंजाब डेस्क
पंजाब सरकार ने बुधवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया है। होली के त्योहार के अवसर पर 4 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस फैसले के तहत राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। सरकार का कहना है कि त्योहारों के दौरान लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलना चाहिए, इसलिए यह अवकाश घोषित किया गया है।
सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत
इस छुट्टी की घोषणा से सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से त्योहार के अवसर पर अवकाश की मांग की जा रही थी। अब कर्मचारी बिना कामकाजी दबाव के होली का त्योहार मना सकेंगे। विभागों को पहले ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं।
स्कूल और कॉलेजों के छात्र भी खुश
स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को भी इस फैसले से खुशी मिली है। होली रंगों और उल्लास का पर्व है, जिसे बच्चे खास उत्साह के साथ मनाते हैं। छुट्टी मिलने से वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन ने सभी से सुरक्षित और शांति से होली मनाने की अपील की है।