Punjab is on high alert ahead of the new year

नए साल से पहले पंजाब हाईअलर्ट पर

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 24 2025 02:44:52 PM

नए साल से पहले पंजाब हाईअलर्ट पर, बॉर्डर से जुड़े इलाकों में पुलिस और सेना चला रही सर्च ऑपरेशन

नए साल से पहले पंजाब हाईअलर्ट पर

पंजाब-जम्मू सीमा, पंजाब-हिमाचल सीमा और भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा कड़ी

यहां तक कि अलग-अलग जगहों पर चैकिंग की जा रही है और नाकाबंदी भी की गई है

किसी भी शरारती गतिविधि को रोकने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया

सभी कदम इसलिए उठाए जा रहे ताकि संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके

पंजाब डेस्क

नए साल से पहले पंजाब हाई अलर्ट पर है क्योंकि देश की सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से भारत-पाक बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। यहां तक कि हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी पुलिस और सेना की तरफ से अलग-अलग जगहों पर चैकिंग की जा रही है और नाकाबंदी भी की गई है। पंजाब-जम्मू सीमा, पंजाब-हिमाचल सीमा और भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल भी बढ़ा दिया गया है। 

शरारती गतिविधि रोकने काे चलाया अभियान

पठानकोट सिविल एयरपोर्ट और पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर एयरबेस से जुड़े इलाकों पर पूरी तरह से नाकाबंदी की गई है। यह अभियान किसी भी शरारती गतिविधि को रोकने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी को लेकर पूरी मुस्तैदी की गई है और जगह-जगह पर चैकिंग की जा रही है।

पुलिस फोर्स भी बढ़ाई, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

पठानकोट पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नए साल के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। एयर बेस से सटे इलाकों में नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। यह सभी कदम अलग-अलग स्थानों पर इसलिए उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके।

Related to this topic: