Punjab Police achieves major success

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Written by:

Last Updated:

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सरपंच हरबिंदर सिंह हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दोनों आरोपी गोली लगने से जख्मी और अस्पताल में भर्ती 

 पट्टी के जलोके के पास पुलिस को देखते ही फायरिंग की

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते उनपर चलाई गोलियां

पुलिस की फायरिंग में दोनों को गोली लगी और गिर पड़े

तरनतारन 

तरनतारन पुलिस ने सरपंच हरबिंदर सिंह हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस एनकाउंटर में दोनों आरोपी गोली लगने से जख्मी हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ईलाज के बाद आरोपियो से पुलिस पूछताछ करेगी। बता दें कि 18 फरवरी को पट्टी गांव के एक शादी समारोह में आरोपियों ने सरेआम सरपंच हबिंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

आरोपियों ने चलाई थी पुलिस पर गोलियां

जानकारी के मुताबिक पट्टी के जलोके के पास पुलिस को देखते ही आरोपियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में दोनों आरोपियों को गोली लगी और वहीं गिर पड़े। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा और ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

Related to this topic: