Punjab Police takes major action

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 30 2025 02:34:06 PM

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर Jaggu Bhagwanpuria को असम से पंजाब लाया गया

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच असम की सिलचर जेल से अमृतसर लाया गया

मां हरजीत कौर की हत्या के बाद पूछताछ के लिए अमृतसर और बटाला लाया गया 

जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की

आशंका-पुलिस फर्जी मुठभेड़ में मार सकती या विरोधी गैंगस्टर हमला कर सकते हैं

पंजाब डेस्क

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच असम की सिलचर जेल से अमृतसर लाया गया, जहां वह मार्च से एनडीपीएस और पीटी एक्ट के तहत हिरासत में था। बताया जा रहा है कि जग्गू को उसकी मां हरजीत कौर की हत्या के बाद पहली बार पूछताछ के लिए अमृतसर और बटाला लाया गया है। जग्गू भगवानपुरिया को बटाला की एक अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच, जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। जिसमें आशंका जताई गई है कि पुलिस उसे फर्जी मुठभेड़ में मार सकती है या विरोधी गैंगस्टर उस पर हमला कर सकते हैं। 

विरोधी गैंगस्टरों से जान का खतरा 

याचिका में मांग की गई है कि सुरक्षा में चूक से बचने के लिए उसे हिरासत के दौरान हथकड़ी और बेड़ियां पहनाई जाए, उसे सीसीटीवी निगरानी वाले क्षेत्र में रखा जाए और सभी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए। भगवानपुरिया ने कहा कि उसे विरोधी गैंगस्टरों से जान का खतरा है। याचिका में कहा गया है कि उसकी मां की 26 जून, 2025 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जो उसके खिलाफ साजिश का अहम सबूत है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों से स्थिति रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि जग्गू की माँ की कुछ महीने पहले हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद जग्गू का यह पहला पंजाब दौरा है।

आखिर कौन है जग्गू भगवानपुरिया?

जग्गू भगवानपुरिया गुरदासपुर के भगवानपुर गांव का रहने वाला है। वह 2014 में ध्यानपुर गांव में हुई हत्या के बाद सुर्खियों में आया था। उसे 2015 में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जग्गू पर पंजाब और अन्य राज्यों में 128 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। उसका पेशा उत्तर भारत में सबसे बड़ा हथियार नेटवर्क बनाना, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली से खूब मुनाफा कमाना है। इन बड़े मामलों में उसका नाम सामने आया है। 3 अगस्त, 2021 को उसने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर राणा कंदोवालिया की अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उसने लॉरेंस गैंग को शूटर, हथियार और वाहन उपलब्ध कराए थे।

Related to this topic: