शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नए आदेश 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगे
प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित
मिडिल, हाई और सीसे स्कूलों का सुबह 8:30 से दोपहर 2:50 बजे तक
विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है यह निर्णय
तय समय अनुसार कक्षाएं चलाएं और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें
पंजाब डेस्क
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नए आदेश 1 मार्च से 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगे। आदेशों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है।
सरकारी स्कूलों को सख्त निर्देश
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा और मौसम में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे तय समय के अनुसार ही कक्षाएं चलाएं और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।