Punjabi singer and actor Diljit Dosanjh

KBC की हॉट सीट पर बैठेंगे पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 16 2025 03:45:24 PM

KBC की हॉट सीट पर बैठेंगे पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ, बाढ़ पीड़ितों को दान करेंगे पूरी इनामी राशि

kbc की हॉट सीट पर बैठेंगे पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ

जीती हुई पूरी इनामी राशि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को दान करने का फैसला 

दिलजीत ने अपनी जीत पंजाब के लोगों की मदद के लिए समर्पित कर दी है

वहीं, इस महीने के अंत तक ऑन-एयर हो सकता इस एपिसोड का प्रसारण 

बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी और 10 गांव गोद लेने का भी ऐलान किया था

पंजाब डेस्क

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अब जल्द ही मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) में नज़र आने वाले हैं। इस शो में दिलजीत खुद अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे। खास बात ये है कि दिलजीत दोसांझ ने इस शो में जीती हुई पूरी इनामी राशि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को दान करने का फैसला किया है।

फैन के सवाल पर दिया जवाब

दरअसल एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर दिलजीत से पूछा कि “केबीसी में आपका अनुभव कैसा रहा?” इस पर दिलजीत ने जवाब दिया – “ये सब पंजाब में आई बाढ़ के लिए है। इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि दिलजीत ने अपनी जीत पंजाब के लोगों की मदद के लिए समर्पित कर दी है।

जल्द रिलीज होगा एपिसोड

हालांकि एपिसोड के प्रसारण की तारीख़ का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ, लेकिन खबरों के मुताबिक यह इस महीने के अंत तक ऑन-एयर हो सकता है। बता दें कि बाढ़ के समय दिलजीत ने पीड़ितों की काफी मदद की थी और उन्होंने 10 गांव गोद लेने का भी ऐलान किया था।

Related to this topic: