Raja Warring has broken his silence

देश के पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर दिए विवादित बयान पर राजा वड़िंग ने तोड़ी चुप्पी!

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 04 2025 05:15:38 PM

देश के पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर दिए विवादित बयान पर राजा वड़िंग ने तोड़ी चुप्पी! बोले-वह बेशर्त माफी मांगने को तैयार

देश के पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर दिए विवादित बयान पर राजा वड़िंग ने तोड़ी चुप्पी

बूटा सिंह उनके पिता के समान हैं, वह कभी भी अपमान नहीं कर सकते

SC कमिशन ने लिया इस मामले में संज्ञान, 6 नवंबर को जवाब तलब किया

पंजाब डेस्क

देश के पूर्व गृहमंत्री व कांग्रेस के सीनियर दिवंगत नेता बूटा सिंह पर दिए विवादित बयान पर राजा वड़िंग ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। राजा वड़िंग ने कहा कि बूटा सिंह उनके पिता के समान हैं, वह कभी भी उनका या फिर किसी और का अपमान नहीं कर सकते। अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह बेशर्त माफी मांगने को भी तैयार हैं।

SC कमिशन ने लिया संज्ञान

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी की पंजाब अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद देश के दिवंगत गृह मंत्री और दलित नेता बूटा सिंह के प्रति रंग और जाति आधारित टिप्पणियां कर रहे हैं।

6 नवंबर जवाब तलब किया

उन्होंने बताया कि आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से 6 नवंबर को जवाब तलब किया है और तरनतारन के रिटर्निंग अधिकारी से भी इस मामले में रिपोर्ट तलब की गई है।

बयान बना विवाद का कारण

राजा वड़िंग ने तरनतारन प्रचार के दौरान कहा था कि कि “सुना है बूटा सिंह का नाम, एक बूटा सिंह होता था, मजहबी सिख, बाल्मीकि मजहबी सिख, रंग उसका बहुत काला होता था…भैंसों को चारे के बंडल डालता था चारे के, गुरबाणी में आता है रंगरेटे गुरु के बेटे और कांग्रेस ने देश का गृह मंत्री बनाया।

Related to this topic: