Randhawa has sent a legal notice to Navjot Kaur

नवजोत कौर के आरोपों पर रंधावा ने भेजा लीगल नोटिस

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 09 2025 03:09:55 PM

नवजोत कौर के आरोपों पर रंधावा ने भेजा लीगल नोटिस, 7 दिन में माफी नहीं मांगी तो होगी कार्रवाई

नवजोत कौर के आरोपों पर रंधावा ने भेजा लीगल नोटिस

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयानों पर पार्टी नेताओं ने नाराजगी जताई

उनके बयान अब भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं

गैंगस्टरों से संबंध बताकर कहा टिकट बेचकर पार्टी का नुकसान किया

पंजाब डेस्क

नवजोत कौर के हालिया बयानों ने पंजाब कांग्रेस में बड़ी उथल-पुथल मचा दी है। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को लीगल नोटिस भेजा है। नवजोत कौर ने हाल ही में दावा किया था कि रंधावा के गैंगस्टरों से संबंध हैं और उन्होंने राजस्थान चुनावों में टिकट बेचकर पार्टी को नुकसान पहुंचाया। इसी पर आपत्ति जताते हुए रंधावा ने उन्हें 7 दिन में सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

कांग्रेस में 2027 चुनाव से पहले मची हलचल

इससे पहले डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने 500 करोड़ की अटैची देकर मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं का जिक्र कर पार्टी हाईकमान तक चिंता बढ़ा दी थी। जब उनके बयानों पर पार्टी नेताओं ने नाराजगी जताई, तो नवजोत कौर ने कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग,नेता विपक्ष प्रताप बाजवा, सांसद सुखजिंदर रंधावा, पूर्व CM चरणजीत चन्नी को भी कठघरे में खड़ा कर दिया।

सोमवार को कांग्रेस ने उन पर लिया एक्शन

उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं नेताओं ने पार्टी को कमजोर किया और टिकट बेचने से लेकर चुनाव हरवाने तक की भूमिका निभाई। लगातार विवादित बयानबाज़ी के बाद सोमवार शाम कांग्रेस ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया। हालांकि पार्टी ने उन्हें बाहर नहीं निकाला है। उनके बयान अब भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

Related to this topic: