Security beefed up after bomb threats

चंडीगढ़ के स्कूलों और पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

Written by:

Last Updated:

चंडीगढ़ के स्कूलों और पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

चंडीगढ़ के स्कूलों और पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

धमकी भरे ई-मेल के मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप 

स्कूलों में 1:11 बजे और पंजाब सचिवालय में 3:11 बजे धमाके का दावा

एहतियात के तौर पर स्कूलों और सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी की

ई-मेल की जांच और भेजने वाले की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए

लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन की अपील

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के स्कूलों और पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल में बताया गया है कि स्कूलों में दोपहर 1:11 बजे और पंजाब सचिवालय में 3:11 बजे धमाके किए जाएंगे। इसके अलावा ई-मेल में यह भी दावा किया गया है कि अगले दो दिनों तक चंडीगढ़ में धमाके किए जाएंगे।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सुरक्षा कड़ी 

धमकी मिलने के बाद संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर स्कूलों और सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जबकि ई-मेल की जांच और भेजने वाले की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related to this topic: