Security will be tightened in Punjab jails

पंजाब की जेलों में और कड़ी होगी सुरक्षा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 10 2025 02:32:31 PM

पंजाब की जेलों में और कड़ी होगी सुरक्षा, 1,700 सुरक्षा गार्ड किए जाएंगे तैनात, भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी

पंजाब की जेलों में और कड़ी होगी सुरक्षा

नई भर्ती में पूर्व सैनिकों और गैर-पूर्व सैनिकों दोनों को शामिल किया जाएगा

मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के साथ की समीक्षा बैठक 

निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से रोज़गार अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध 

पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध

सभी जेलों में मज़बूत सुरक्षा प्रबंध तय करने के लिए शेष पद जल्द भरे जाएंगे

चंडीगढ़ : 

पंजाब सरकार ने सुरक्षा प्रबंधों को और मज़बूत करने के लिए प्रदेश भर की जेलों में 1,700 सुरक्षा गार्ड तैनात करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के साथ की गई समीक्षा बैठक के दौरान दी। भगत ने कहा कि इस नई भर्ती में पूर्व सैनिकों और गैर-पूर्व सैनिकों दोनों को शामिल किया जाएगा और ये पद पुरुषों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों के लिए भी खुली हैं।

रोज़गार अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध 

‘यह निर्णय न केवल हमारी जेलों के लिए और अधिक सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराएगा बल्कि पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए सम्मानजनक रोज़गार के अवसर भी पैदा करेगा।’’ भगत ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से अधिक से अधिक रोज़गार अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के लिए वचनबद्ध 

भगत ने पैस्को को भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने के निर्देश दिए ताकि शेष पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। पैस्को के प्रबंध निदेशक ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।

मज़बूत प्रबंध के लिए शेष पद जल्द भरे जाएंगे

बैठक के दौरान, पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को अवगत कराया कि कुल स्वीकृत संख्या में से 900 सुरक्षा गार्ड पहले ही भर्ती किए जा चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि सभी जेलों में मज़बूत सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए शेष पद जल्द ही भरे जाएंगे।

Related to this topic: