The Punjab government has announced holidays

पंजाब सरकार ने कर दिया स्कूलों में छुट्टियां का ऐलान

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 15 2025 05:14:20 PM

पंजाब सरकार ने कर दिया स्कूलों में छुट्टियां का ऐलान, बच्चों की लग गई मौज

पंजाब सरकार ने कर दिया स्कूलों में छुट्टियां का ऐलान

स्कूली छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा

राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे

शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं

पंजाब डेस्क

पंजाब सरकार ने राज्य के स्कूली छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार की ओर से स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार पंजाब भर में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सभी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। 

मौसम के उतार-चढ़ाव पर रहेगी नजर

इस दौरान राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। यदि मौसम की स्थिति और खराब होती है, तो छुट्टियों को आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन समितियों को आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। 

सरकार के इस फैसले का स्वागत किया 

ठंड और बढ़ते तापमान में गिरावट को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर न पड़े। अभिभावकों और छात्रों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे बच्चों के हित में बताया है।

कोहरा व ठंड बच्चों के लिए जोखिम भरा 

सरकार का कहना है कि सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। सुबह के समय कोहरा और ठंड बच्चों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है।

Related to this topic: