स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के सामने बयान दर्ज करवाया
कई अहम खुलासे जिसने राजनीति में भूचाल ला दिया है
कबूलनामा श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष हुआ था
अकाल तख्त में वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच करेगी SIT
अमृतसर
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है। इसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं, जिसने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
गोलीकांड में जिम्मेदारी की थी स्वीकार
ज्ञानी रघुबीर सिंह ने दावा किया कि श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेशी के दौरान सुखबीर बादल ने बहबल गोलीकांड मामले में अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की थी। यह कबूलनामा श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष सार्वजनिक रूप से हुआ था और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी, जो श्री अकाल तख्त के रिकॉर्ड में सुरक्षित मौजूद है।
अन्य सबूतों की जांच कर सकती है SIT
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SIT अब ज्ञानी रघबीर सिंह की तरफ से दिए गए बयान और श्री अकाल तख्त में मौजूद वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य सूबतों की जांच कर सकती है। अगर जांच में इन दावों की पुष्टि होती है तो सुखबीर बादल के लिए कानूनी और राजनीतिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं।