Punjabi youth dies of heart attack in Italy

इटली में पंजाबी युवक की Heart attack से मौत

Last Updated: June 11 2026 03:22:26 PM

इटली में पंजाबी युवक की Heart attack से मौत, परिवार में पसरा मातम

इटली में पंजाबी युवक की heart attack से मौत

मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर 

पिछले छह वर्षों से इटली की राजधानी रोम में रह रहे थे हनी 

जतिंदर सिंह के पिता और भाई का पहले ही निधन हो चुका है

अब परिवार में माता दलजीत कौर और एक बहन ही रह गई 

पंजाब डेस्क

इटली से एक दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के बालाचौर क्षेत्र के गांव अटाल मुजारा निवासी एक पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जतिंदर सिंह हनी, पुत्र स्वर्गीय सुच्चा सिंह, के रूप में हुई है। अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

छह वर्षों से इटली की राजधानी रोम में रह रहे थे

जानकारी के अनुसार जतिंदर सिंह हनी पिछले छह वर्षों से इटली की राजधानी रोम (रोमा) में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि जतिंदर सिंह के पिता और भाई का पहले ही निधन हो चुका है। अब परिवार में उनकी माता दलजीत कौर और एक बहन ही रह गई हैं। बेटे की मौत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है।

लोगों और रिश्तेदारों ने गहरा दुख व्यक्त किया

मृतक का पार्थिव शरीर रात नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। युवक के असमय निधन पर क्षेत्र के लोगों और रिश्तेदारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related to this topic: