Two Punjab youths die in a road accident in Canada

कनाडा में पंजाब के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Written by:

Last Updated:

कनाडा में पंजाब के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मची चीख-पुकारv

कनाडा में पंजाब के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

कनाडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की

हाईवे 97, अलास्का हाईवे, फोर्ट नेलसन शहर के पास हुई दुर्घटना

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में शोक की लहर है

ब्रिटिश कोलंबिया में तरनतारन के परिवारों को लगा गहरा सदमा

नई दिल्ली। 

कनाडा में पंजाब के युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतकों की पहचान तलविंदर सिंह और जजबीर सिंह के रूप में हुई है जो अपने बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गए थे। हादसे के तुरंत बाद कनाडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजनों और गांव में शोक की लहर

बताया जा रहा है कि ब्रिटिश कोलंबिया (British Columbia) के हाईवे 97, अलास्का हाईवे, फोर्ट नेलसन शहर के नजदीक एक भीषण ट्रक दुर्घटना हुई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजनों और गांव में शोक की लहर फैल गई।

पढ़ाई और काम के सिलसिले में गए

मृतकों के परिवारों ने बताया कि युवक अपनी पढ़ाई और काम के सिलसिले में कनाडा (Canada) गए थे। ब्रिटिश कोलंबिया में हुए सड़क हादसे ने तरनतारन के दो परिवारों को गहरा सदमा दिया है।

Related to this topic: