उन्हें मार्कफेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
वहीं 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं प्रीति यादव
विशेष सचिव, रोजगार सृजन, कौशल विकास विभाग
चंडीगढ़।
पंजाब में एक बार फिर मान सरकार द्वारा आईएएस गिरीश दयालन और प्रीति यादव का तबादला किया गया है। 2011 बैच आईएएस अधिकारी गिरीश दयालन फिलहाल रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, पंजाब के पद पर कार्यरत हैं और इसके साथ ही वे पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड तथा पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं।
गिरीश दयालन, मार्कफेड प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
2011 बैच आईएएस अधिकारी गिरीश दयालन फेरबदल के बाद अपने वर्तमान पदों पर बने रहेंगे, जबकि उन्हें अब मार्कफेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है, जो पहले प्रीति यादव के पास था।
प्रीति यादव, विशेष सचिव, रोजगार सृजन, कौशल विकास विभाग
वहीं 2014 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति यादव जो पहले मार्कफेड की प्रबंध निदेशक थीं, उनका तबादला कर उन्हें विशेष सचिव, रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग, पंजाब के पद पर नियुक्त किया गया है।