फरीदकोट में AAP नेता के होटल Shahi Haveli पर चला पीला पंजा, बोले- मेरे खिलाफ रंजिश के तहत कार्रवाई हुई
कुछ दिन पहले भी इसी जगह बने शेड और कमरों को प्रशासन द्वारा हटाया गया था
होटल के मालिक बोले-कथित निजी रंजिश के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है
निर्माण तो पहले ही हटा दिया था, आज टाइलें हटाने आए, शायद टाइलों से भी एलर्जी
हैरानीजनक 500 लोग सिर्फ टाइलें हटाने के लिए लगाए, यह गैरकानूनी कब्जा नहीं है
फरीदकोट :
फरीदकोट में आप नेता अर्श सचर के होटल पर प्रशासन की टीम कार्रवाई करने पहुंची। जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल की सहायता से करीब 2 जेसीबी मशीनें लगाकर होटल के बाहर के क्षेत्र में फर्श और अन्य निर्माण को हटाया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी इसी जगह बने शेड और कमरों को प्रशासन द्वारा हटाया गया था।
निजी रंजिश के तहत कार्रवाई
होटल के मालिक और आप नेता अर्श सचर ने कहा कि यह कथित निजी रंजिश के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। निर्माण तो प्रशासन ने पहले ही हटा दिया था, आज तो टाइलें हटाने आए हैं। शायद किसी को उनके होटल के बाहर लगी टाइलों से भी एलर्जी है।
यह कोई गैरकानूनी कब्जा नहीं
हैरानी की बात है कि 500 लोग सिर्फ टाइलें हटाने के लिए लगाए। यह कोई गैरकानूनी कब्जा नहीं है, हर कोई अपने घर के बाहर भी टाइलें आदि लगाता है, कुर्सियां रखता है। शेड पहले ही हट गए थे, अब टाइलें हटाने आए हैं। मैंने अपने विरोधियों के खिलाफ पिछले दिनों कुछ कड़े बयान दिए थे, यह उसी का नतीजा लगता है।