Air Force plane carrying currency

खराब मौसम में नोटों से भरा वायुसेना का विमान क्रैश

Written by:

Last Updated:

खराब मौसम में नोटों से भरा वायुसेना का विमान क्रैश, 15 की मौत; सड़क पर बिखरे बैंक नोट

खराब मौसम में नोटों से भरा वायुसेना का विमान क्रैश

इस भीषण दुर्घटना में 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं

प्रशासन मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन कर रहा

एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद किया

हादसे के वक्त सड़क पर खड़ी 10 से 15 गाड़ियां आई चपेट में 

वहां विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त कारें और शव बिखरे नजर आए

इंटरनेशनल डेस्क

बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वायुसेना का हरक्यूलिस विमान हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है, जबकि प्रशासन मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन कर रहा है। दुर्घटना के बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। 

वायुसेना का विमान क्रैश

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के बीच लैंडिंग के बाद विमान रनवे से फिसल गया और पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। हादसे के वक्त सड़क पर खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं, जिन्हें भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद सड़क पर विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त कारें और शव बिखरे नजर आए। 

दो टुकड़ों में बंटा विमान

दुर्घटना स्थल पर बैंक के नोट भी फैले दिखे, जिन्हें उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। राष्ट्रीय एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यह विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था, बल्कि वायुसेना का था। स्थानीय मीडिया के फुटेज में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त और दो टुकड़ों में बंटा हुआ दिखाई दे रहा है।

Related to this topic: