Earthquake tremors felt from Kashmir

कश्मीर से लेकर पाकिस्तान-अफगान में लगे भूकंप के झटके

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 22 2025 02:12:41 PM

कश्मीर से लेकर पाकिस्तान-अफगान में लगे भूकंप के झटके, 6.1 की तीव्रता से मचा हड़कंप

कश्मीर से लेकर पाकिस्तान-अफगान में लगे भूकंप के झटके

तिब्बत, पाक, अफगानिस्तान के साथ भारत के हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में झटके महसूस 

कुछ स्थानों पर लोग आधी रात को ही घरों से बाहर निकलकर खुले इलाकों में एकत्र हो गए

सोशल मीडिया पर झटके महसूस होने की जानकारी, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं 

अफगानिस्तान 

अफगानिस्तान में मंगलवार देर रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत के जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। देर रात अचानक धरती हिलने से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। मिली जानकारी के अनुसार ये भूकंप के झटके तिब्बत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ भारत के हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में महसूस किए गए।

भूकंप की गहराई 261 किलोमीटर मापी गई

तिब्बत में 4.0, पाकिस्तान में 4.6, अफगानिस्तान में 4.3, शिमला में 2.8 और लेह में 3.7 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप रात 11 बजकर 44 मिनट 47 सेकेंड (भारतीय समय) पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद शहर से करीब 72 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप की गहराई 261 किलोमीटर मापी गई।

भूकंप में 800 से अधिक लोगों की हुई मौत

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने झटके महसूस होने की जानकारी दी। कुछ स्थानों पर लोग आधी रात को घरों से बाहर निकलकर खुले इलाकों में खड़े हो गए। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले अफगानिस्तान में आए 6 तीव्रता के भूकंप में 800 से अधिक लोगों की मौत और 2800 से ज्यादा के घायल होने की खबर सामने आई थी।

Related to this topic: