Pakistan's humiliation! Afghan fighters

पाकिस्तान की हुई बेईज्जती!

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 16 2025 03:42:30 PM

पाकिस्तान की हुई बेईज्जती! अफगान लड़ाकों ने पाक फौजियों की पेंट लहराकर मनाया जश्न

पाकिस्तान की हुई बेईज्जती

पाकिस्तान और अफगान लड़ाकों के बीच 48 घंटों के लिए सीजफायर 

वहीं पाक के हमले के बाद अफगान लड़ाके और नागरिक एक हो गए 

हम मुजाहिदीन और इस्लामिक एमिरेट के साथ भी आने को तैयार हैं

पाक व अफगान लड़ाकों के बीच 8 अक्टूबर को संघर्ष शुरू हुआ था

हवाई हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा घायल

इंटरनेशनल डेस्क

पाकिस्तान और अफगान लड़ाकों के बीच 48 घंटों के लिए सीजफायर हो गया है। पर वहीं पाकिस्तानी हमले के बाद अफगान लड़ाके और नागरिक एक हो गए हैं। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें अफगान लड़ाके पाक फौजियों की पेंट लेकर जीत के जश्न के तौर पर लहरा रहे हैं।

जरूरत पड़ी तो खुद मैदान में आएंगे

पाकिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष पर अफगान लोग तालिबान के लड़ाके के साथ हैं। उनका कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह भी मैदान में आ जाएंगे और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम मुजाहिदीन और इस्लामिक एमिरेट के साथ भी आने को तैयार हैं।

8 अक्टूबर को शुरू हुआ था संघर्ष

दरअसल पाकिस्तान और अफगान लड़ाकों के बीच 8 अक्टूबर को संघर्ष शुरू हुआ था। अफगान लड़ाकों ने दावा किया कि पाकिस्तान ने उन पर हवाई हमला किया था। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा घायल हुए थे। जिसके बाद अफगान लड़ाकों ने बॉर्डर पर टैंक भेज दिए थे।

Related to this topic: