Tragic accident in Saudi Arabia

सऊदी अरब में दर्दनाक हादसा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 17 2025 04:50:04 PM

सऊदी अरब में दर्दनाक हादसा, बस की डीज़ल टैंकर से टक्कर, मक्का से मदीना जा रहे 42 भारतीय जिंदा जले

सऊदी अरब में दर्दनाक हादसा

मरने वालों में ज्यादातर भारतीय हैं और उनमें भी अधिकांश तेलंगाना के हैदराबाद से हैं

रात 1:30 बजे मुहरास के पास हुआ हादसा, जो मदीना से लगभग 160 किलोमीटर दूर है

हादसे के वक्त बस में अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे भागने का कोई मौका नहीं मिला

संपर्क के लिए 24×7 कंट्रोल रूम बनाया, हेल्पलाइन नंबर 80024-40003 जारी किया 

नेशनल डेस्क

सऊदी अरब में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मक्का से मदीना जा रही उमरा यात्रियों की बस की टक्कर एक डीज़ल टैंकर से हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों में ज्यादातर भारतीय हैं और उनमें भी अधिकांश तेलंगाना के हैदराबाद से हैं।

डीज़ल टैंकर से टक्कर के बाद भड़की आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा भारतीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे मुहरास के पास हुआ, जो मदीना से लगभग 160 किलोमीटर दूर है। हादसे के वक्त बस में अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे आग फैलने के बाद उनके पास भागने का कोई मौका नहीं मिला। टक्कर के तुरंत बाद बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई।

केंद्र व तेलंगाना सरकार दूतावास के संपर्क में

जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली स्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रियाद में भारतीय दूतावास से निरंतर संपर्क में रहें और पीड़ितों की पहचान सहित सभी औपचारिकताओं में सहयोग करें। राज्य सरकार ने हैदराबाद सचिवालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जहां परिजन जानकारी ले सकते हैं।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास ने हादसे से जुड़े मामलों के लिए 24×7 कंट्रोल रूम बनाया है। दूतावास ने संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर 80024-40003 जारी किया है। तेलंगाना सरकार की ओर से भी दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर परिजन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:79979-59754, 99129-19545

Related to this topic: