War broke out between

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच छिड़ा युद्ध, 2 थाई लोगों की मौत, 2 थाई सैनिक जख्मी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 24 2025 06:39:18 PM

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच छिड़ा युद्ध, 2 थाई लोगों की मौत, 2 थाई सैनिक जख्मी, बॉर्डर सीमा पर तैनात किए F 16 फाइटर जेट

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच छिड़ा युद्ध 2 थाई लोगों की मौत 2 थाई सैनिक जख्मी

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच छिड़ा युद्ध, 2 थाई लोगों की मौत, 2 थाई सैनिक जख्मी, बॉर्डर सीमा पर तैनात किए F 16 फाइटर जेट

दोनों देशों के सैनिकों ने सुबह-सुबह एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी थी

इस फायरिंग में 2 थाई सैनिक जख्मी हो गए जबकि 2 थाई लोगों की मौत

 23 जुलाई को थाईलैंड ने कंबोडिया में अपना राजदूत वापस बुला लिया था

इंटरनेशनल डेस्‍क‍ : 

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध छिड़ चुका है। थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमले करना शुरू कर दिए हैं। इससे पहले दोनों देशों के सैनिकों ने सुबह-सुबह एक-दूसरे पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। इस फायरिंग में 2 थाई सैनिक जख्मी हो गए जबकि 2 थाई लोगों की मौत हो गई। हमले को देखते हुए थाईलैंड ने बॉर्डर पर F-16 लड़ाकू विमान तैनात किया था।

कंबोडिया पर हमला करने के लगाए आरोप

वहीं कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि थाई सैनिकों ने पहले उनके सैनिकों पर गोलियां चलाई हैं। जिसका जवाब दिया गया है। दोनों देशों के बीच विवाद 16 जुलाई को बढ़ा था, जब थाईलैंड ने कंबोडिया पर लैंडमाइंस बिछाने का आरोप लगाया, जिसमें 4 सैनिक घायल हुए थे।

दोनों देशों ने वापस बुलाए अपने राजदूत

इससे पहले 23 जुलाई को थाईलैंड ने कंबोडिया में अपने राजदूत को वापस बुला लिया था और कंबोडिया के राजदूत को निकाल दिया था। वहीं थाईलैंड की सेना ने कहा कि कंबोडिया ने सेना भेजने से पहले एक ड्रोन तैनात किया था। इसके बाद तोप और रॉकेट लॉन्चरों से हमला करना शुरू कर दिया।

Related to this topic: