A bus and a truck collided on the National Highway

जालंधर में नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक के बीच टक्कर

Written by:

Last Updated:

जालंधर में नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक के बीच टक्कर, ट्रक पलटने के बाद लगा भारी जाम

जालंधर में नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक के बीच टक्कर

गनीमत रही कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है

ट्रक के पलटने के कारण हाईवे पर काफी ज्यादा जाम लग गया

हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए व क्रेन की मदद से हटवाया

जाम को देखते ढाई घंटे बाद ट्रक को उठाकर हाईवे से हटाया

राहत की बात- इस घटना के दौरान बस में कोई सवारी नहीं थी

जालंधर 

जालंधर में पठानकोट चौक के पास नेशनल हाईवे पर बजरी से भरे एक ट्रक और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बजरी से भरा ट्रक हाईवे पर ही पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ पर ट्रक के पलटने के कारण हाईवे पर काफी ज्यादा जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को मौके पर आना पड़ा।

पुलिस ने क्रेन से हटवाया ट्रक

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर लगातार जाम बढ़ता ही जा रहा था। जिसे देखते हुए पुलिस ने क्रेन को बुलाया और ट्रक को ढाई घंटे बाद उठाकर हाईवे से हटाया। जिसके बाद दोबारा से हाईवे पर ट्रैफिक शुरू हो पाया पर इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बस में सवारी मौजूद नहीं थी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहत वाली बात यह रही कि घटना के दौरान बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। वहीं हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। बजरी से भरा ट्रक (घोड़ा ट्राला) हाईवे पर पलट गया। क्रेन की मदद से उसे हटवाने का काम शुरू किया गया। इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और क्रेन की मदद से हटवाया गया।

Related to this topic: