A car collided violently with a truck

जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रक के साथ जोरदार टक्कर

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: January 05 2026 12:48:24 PM

जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रक के साथ जोरदार टक्कर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा कार सवार

जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रक के साथ जोरदार टक्कर

हादसे के बाद कार चालक और ट्रक चालक के बीच जमकर हंगामा 

दूसरी ओर, हाईवे के बीच कुछ देर के लिए यातायात हुआ प्रभावित 

आगे चल रहे ट्रक की साइड लगने से कार का संतुलन बिगड़ गया

हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन कार को नुकसान पहुंचा 

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

जालंधर

जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सुबह के समय एक कार और ट्रक के बीच जोरदार हादसा हो गया। हादसा लम्मा पिंड चौक के पास हुआ, जिसमें गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। हालांकि, टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे के बीच कार चालक और ट्रक चालक के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

ट्रक के कारण हुआ हादसा

कार सवार बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अमृतसर से खन्ना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहे ट्रक ने अचानक साइड मार दी, जिससे उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन कार को भारी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने गाड़ियों को लिया कब्जे में

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और ट्रक व कार दोनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: