दुकान से 35 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए
पूरी वारदात दुकान में सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है
भार्गव कैंप थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है
सुबह करीब साढ़े तीन बजे इस वारदात को अंजाम दिया
जालंधर।
पंजाब में लूट और चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया है। चोरों ने दुकान से 35 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इस संबंध में भार्गव कैंप थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
अवतार नगर में जनरल स्टोर में चोरी
जालंधर के अवतार नगर में छाबड़ा जनरल स्टोर में चोरों ने नकदी चोरी कर ली है। 35 हजार रुपये की नकदी लेकर चोरों ने सुबह करीब साढ़े तीन बजे इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के दौरान एक चोर दुकान में दाखिल हुआ और 35 हजार की नकदी लेकर भाग गया।
संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया
दुकानदार के बेटे युवी ने बताया कि उसके पिता सुबह करीब 7:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।