A large quantity of kite string was recovered

जालंधर में घर से काफी ज्यादा मात्रा में मिली गट्टू डोर

Written by:

Last Updated:

जालंधर में घर से काफी ज्यादा मात्रा में मिली गट्टू डोर, पुलिस ने दर्ज किया केस

जालंधर में घर से काफी ज्यादा मात्रा में मिली गट्टू डोर

लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार आते ही धड़ल्ले से बिक्री शुरू

राजनगर में एक घर से काफी ज्यादा मात्रा में गट्टू डोर की बरामद

बेबाक होकर पुलिस अधिकारी कह रहे यह इतना बड़ा मामला नहीं

घर के कमरों से चाइना डोर मिलना पुलिस की कारगुजारी पर सवाल

जालंधर

पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है। पर बावजूद इसके लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार आते ही धड़ल्ले से गट्टू डोर की बिक्री शुरू हो गई। जालंधर के राजनगर में एक घर से काफी ज्यादा मात्रा में गट्टू डोर बरामद की गई है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो वह बेबाक होकर कह रहे है यह इतना बड़ा मामला नहीं है। जबकि इस घातक डोर से कई लोगों की जानें जा चुकी है। वहीं कई पक्षी हादसे का शिकार हो चुके है। लेकिन पुलिस अधिकारी को यह बड़ा मामला नहीं लग रहा है।

पुलिस में देर रात दर्ज किया गया ये मामला

मामले पर पुलिस अधिकारी का कहना हैकि उन्हें जानकारी मिली थी कि क्वाटर में भारी मात्रा में चाइना डोर पड़ी हुई है। जब वह घर पर रेड करने पहुंचे तो घर पर ताले लगे हुए मिले। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह क्वार्टर किसके है। इस मामले में देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि किस पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा बंद क्वाटर को खुलवाने के लिए कोर्ट से परमिशन ली गई है।

गट्टू डोर मिलने से पुलिस पर उठे सवाल

पुलिस का कहना है कि अभी तक वह घर के अंदर नहीं गए है। जबकि घर में मौजूद बंद बोरे फटे हुए है और घर में भारी मात्रा में गट्टू है। दोनों कमरों को खुलवाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा चाइना डोर पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है, लेकिन इन सभी के बावजूद भारी मात्रा में बोरों में चाइना डोर घर के 2 कमरों से मिलना पुलिस की कारगुजारी पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

Related to this topic: