चचराड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा
पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर
घायल फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया
तकनीकी खराबी के कारण संभल नहीं पाया ड्राइवर
क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया
जालंधर
पंजाब में घने कोहरे के चलते सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में जालंधर नेशनल हाईवे पर चचराड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मुर्गियों से लदी एक पिकअप गाड़ी और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। भीषण टक्कर में पिकअप सवार 55 वर्षीय परवेश, लुधियाना निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग लोहे के मलबे में फंस गए।
तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह
पिकअप चालक हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे पठानकोट से मुर्गियां लादकर लुधियाना की ओर जा रहे थे। गांव चचराड़ी के पास पहुंचते ही अचानक गाड़ी का बेयरिंग जाम हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। अचानक हुई इस तकनीकी खराबी के कारण चालक को संभलने का मौका नहीं मिल सका।
SSF और पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही SSF के इंचार्ज सतनाम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और गोराया पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद राहगीरों और रोड सेफ्टी फोर्स की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलने पर थाना गोराया पुलिस मौके पर पहुंची, वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। कुछ समय बाद हाईवे पर यातायात को पूरी तरह बहाल कर दिया गया। फि