A massive fire broke out at the house

​​​​​​​जालंधर में कांग्रेसी MLA के रिश्तेदार के घर लगी भीषण आग

Written by:

Last Updated:

​​​​​​​जालंधर में कांग्रेसी MLA के रिश्तेदार के घर लगी भीषण आग, झुलसने से युवती की मौत

​​​​​​​जालंधर में कांग्रेसी mla के रिश्तेदार के घर लगी भीषण आग

आग लगने पर अपने कमरे से बाहर नहीं आ पाई 

मौके पर पहुंची थाना चार की टीम जांच में जुट गई

परिवार के बयान पर बनती कार्रवाई करेंगे : इंचार्ज

जांच में आया, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी

जालंधर 

जालंधर के विजय नगर में सोमवार देर शाम एक घर में आग लगने से युवती की मौत हो गई है। मृतका की पहचान 30 साल की रूबिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं थी, जिस कारण वह आग लगने पर अपने कमरे से बाहर नहीं आ पाई और झुलस कर उसकी मौत हो गई। जिस घर में आग लगी है कि वह कांग्रेसी MLA बिक्रम चौधरी के रिश्तेदार हैं। हादसे के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल था, वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना चार की टीम जांच में जुट गई। थाना चार के इंचार्ज अनु ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई है और वह परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि घर में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। दीवारों पर पीवीसी शीटें लगी होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। पीवीसी के जलने से निकले जहरीले धुएं और भड़कती लपटों ने रुबिका को बाहर निकलने का रास्ता नहीं छोड़ा।

आग के समय कमरे में लेटी थी रूबिका

जिस समय कोठी में आग लगी, तब रूबिका कमरे में बेड पर लेटी हुई थी क्योंकि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, इसलिए वह खतरे को भांपने के बावजूद न तो शोर मचा सकी और न ही समय रहते बेड से उठकर बाहर भाग पाई। आग इतनी तेजी से फैली कि युवती को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आग में फंस गई।

Related to this topic: