A relative of a BJP councilor in Jalandhar

जालंधर में भाजपा पार्षद के रिश्तेदार को लगी गोली

Written by:

Last Updated:

जालंधर में भाजपा पार्षद के रिश्तेदार को लगी गोली, अस्पताल में हालत नाजुक, परिजनों से पूछताछ जारी

जालंधर में भाजपा पार्षद के रिश्तेदार को लगी गोली

पुलिस टीम मौके पर पहुंची, हथियार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है

बताया जा रहा घायल युवक भाजपा पार्षद मनजीत टीटू के भांजे का बेटा है

घटना की सूचना मिलते ही खुद पहुंचे पार्षद और हालात का जायजा लिया

गोली चलने की यह घटना आत्महत्या की कोशिश है या कोई और वजह है

जालंधर 

जालंधर के वेस्ट हलके से गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख के उजाला नगर इलाके में एक 21 साल युवक ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हथियार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

भाजपा पार्षद का रिश्तेदार है घायल युवक

जानकारी के मुताबिक घायल युवक भाजपा पार्षद मनजीत सिंह टीटू का रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि युवक पार्षद के भांजे का बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही पार्षद खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पार्षद मनजीत सिंह टीटू ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था। 

कारोबार में नुकसान बना परेशानी की वजह

कारोबार में लगातार हो रहे नुकसान के कारण वह मानसिक तनाव में था। बुधवार सुबह फोन पर सूचना मिली कि उनके भांजे का बेटा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली चलने की यह घटना आत्महत्या की कोशिश है या इसके पीछे कोई और वजह है।

Related to this topic: