A shameful incident involving a 24-year-old woman

जालंधर के Meriton Hotel में 24 साल की युवती के साथ शर्मनाक कांड

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 27 2025 02:55:29 PM

जालंधर के Meriton Hotel में 24 साल की युवती के साथ शर्मनाक कांड, पुलिस रेड करने पहुंची

जालंधर के meriton hotel में 24 साल की युवती के साथ शर्मनाक कांड

युवती के जानकार की तरफ से ही घटना को अंजाम दिया गया है

रेड करने पहुंची पुलिस टीम, होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही

शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई, जांच शुरू

पीड़िता के बयानों पर मामला दर्ज किया जाएगा : आर्कषि जैन 

जालंधर 

जालंधर के मेरिटन होटल में पुलिस ने रेड की है। यह रेड 24 साल की युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में की गई है। जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस होटल में रेड करने पहुंची। पुलिस ने होटल के स्टाफ से इस मामले की पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के जानकार की तरफ से ही घटना को अंजाम दिया गया है। 

शिकायत मिलने के बाद एक्शन में आई पुलिस

बताया जा रहा है कि देर रात ढाई बजे रूम लिया गया था। जिसके बाद 24 साल की युवती के साथ व्यक्ति ने नशे की गोली खिलाकर दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म होने के बाद पीड़ित युवती ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज 

एडीसीपी आर्कषि जैन ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। इसी मामले को लेकर होटल में रेड की गई है। मामले की जांच की जा रही है। होटल के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: