जालंधर के मॉडल टाउन में गुरुवार सुबह 7 बजे टैन कॉफी में चोर ने नकदी चोरी कर ली।
CCTV फुटेज में चोर साफ दिखाई दे रहा है, जो गल्ला तोड़ते हुए दुकान में घुसता है।
फुटेज में दिखा कि चोर टैन कॉफी के साथ बन रही इमारत की तीसरी मंजिल से दुकान में दाखिल हुआ।
जालंधर डेस्क :-
चोर लगभग 5 मिनट तक दुकान में रहा और उसने पहले गल्ला खोला, जिसमें कुछ नहीं मिला। इसके बाद काउंटर पर रखे गल्ले को खोलकर नकदी निकाल ली। दुकानदार के मुताबिक चोरी की राशि करीब 40 हजार रुपए है।
घटना की सूचना पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
दुकानदारों ने घटना के बाद रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सर्दियों में धुंध के कारण दुकानें देर से खुलती हैं। उन्होंने पुलिस से रात और सुबह गश्त बढ़ाने और हर दुकान पर चौकीदार रखने की अपील की है।
![src=https://dx.layout-365.com/Layout365Data/CMSDATA/admin/storyimage/1f06de1b.gif]()
जालंधर: मॉडल टाउन की टैन कॉफी में CCTV में कैद हुई चोरी, चोर ने 5 मिनट में नकदी उड़ा ली
जालंधर के मॉडल टाउन में टैन कॉफी में हुई चोरी का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोरी करने वाला चोर सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर दुकान में प्रवेश करता है।
काले कपड़े पहने चोर सबसे पहले काउंटर के ड्रॉर को खोलता है, लेकिन कुछ नहीं मिलता। लगभग डेढ़ मिनट बाद उसे पैसों से भरा गल्ला मिलता है, जिसे वह आसानी से तोड़कर नोट और चिल्लर निकाल लेता है। फिर दो मिनट बाद चोर पूजा की जगह से लाल रूमाल लाकर नोटों और चिल्लर को उसमें रखता है और पोटली बांधकर अपने पास रखता है।
इसके बाद चोर और पैसे की तलाश करता है, कंप्यूटराइज्ड गल्ला खोलने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है। गल्ला को घसीटकर किचन के पास ले जाकर चम्मच की मदद से खोलने की कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं होता।
पूरी चोरी में चोर लगभग 5 मिनट दुकान में रहता है। मालिक को चोरी की जानकारी सुबह 10 बजे दुकान पर आने पर हुई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।