सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
फिलहाल इस हादसे के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया
पता लगाने की कोशिश हो रही व्यक्ति ट्रेन के ऊपर क्यों चढ़ा था
जालंधर/फिल्लौर :
फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह व्यक्ति किसी कारणवश ट्रेन के ऊपर चढ़ गया था। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पता लगा रहे यात्री था या कोई और
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि व्यक्ति ट्रेन के ऊपर क्यों चढ़ा था और हादसे के समय वह क्या कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि वह यात्री था या किसी अन्य उद्देश्य से ट्रेन पर चढ़ा था