A truck loaded with apples overturned

जालंधर-दिल्ली हाईवे पर सेब से भरा ट्रक पलटा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 21 2025 03:10:56 PM

जालंधर-दिल्ली हाईवे पर सेब से भरा ट्रक पलटा, देर रात हुआ हादसा, जोरदार और तेज धमाके से मची अफरा-तफरी

जालंधर-दिल्ली हाईवे पर सेब से भरा ट्रक पलटा

ढाबा मालिक और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे

करीब 500 पेटियों में भरे सेब में 150 पेटियां सड़क पर बिखर गईं

लोगों की मदद से ट्रक को सीधा करवाया और ट्रैफिक शुरु कराया

ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित निकाल लिया और कोई जानी नुकसान नहीं 

जालंधर/गोराया

जालंधर-दिल्ली हाईवे पर गोराया में देर रात एक तेज धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। टायर फटने से सेब से भरा ट्रक (JK-08-Q-8112) पलट गया। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जिसके बाद ढाबा मालिक और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। करीब 500 पेटियों में भरे सेब में से 150 पेटियां सड़क पर बिखर गईं। यह हादसा गाड़ी का टायर फटने के कारण हुआ । हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

गाड़ी का टायर फटने के कारण हुआ हादसा

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक को सीधा करवाया और सड़क से सेब हटाकर ट्रैफिक सुचारु करवाया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। वही ट्रक मालिक और मंडी आढ़तियों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। ट्रक भिवानी, हरियाणा के लिए जा रहा था। पुलिस ने बताया कि हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ है। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित निकाल लिया।

Related to this topic: