A violent clash erupted between two groups

जालंधर भार्गव कैंप में 2 गुटों में चले ईट-पत्थर

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: January 19 2026 05:02:56 PM

जालंधर भार्गव कैंप में 2 गुटों में चले ईट-पत्थर, जमकर हुआ बवाल, पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार

जालंधर भार्गव कैंप में 2 गुटों में चले ईट-पत्थर

पुलिस के पहुंचने के बाद मामले को शांत करवाया गया

लोगों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई हैं

अगर गालियां निकाली है मामले के सबूत लाकर दिखाए

जालंधर 

जालंधर के भार्गव कैंप में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिस कारण जमकर बवाल हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर ईट-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामले को शांत करवाया गया। वहीं मौके पर थाना ईंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि संदीप पाहवा की ओर से शिकायत मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

अज्ञात लोगों पर ईंटे बरसाने के आरोप 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए लड़की ने राजू, भालू सहित 5 से 6 अज्ञात लोगों पर ईंटे बरसाने के आरोप लगाए है। दूसरे पक्ष के युवकों ने देर रात इलाका निवासियों को गालियां निकाली गई और ईंटे मारकर जमकर हंगामा किया। व्यक्ति इस बात की धमकी देता है कि वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर में नौकरी करता है। जिसके बाद भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और उसे घर से नीचे आने के कहते रहे।

इस मामले के कोई सबूत लाकर दिखाए

वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि वह श्रीराम कमेटी का सदस्य है। चिट्टा बेचने के उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे है। 15 सालों से वह श्री राम की सेवा कर रहा है। अगर उसने गालियां निकाली है तो वह इस मामले के कोई सबूत लाकर दिखाए। उन्होंने मांग की है कि अगर उसके परिवार को कुछ होता है तो यह सब उसके जिम्मेदार होंगे।

Related to this topic: