A woman died in a car-scooter accident

जालंधर में कार-एक्टिवा एक्सीडेंट में महिला की मौत

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 31 2025 01:24:34 PM

जालंधर में कार-एक्टिवा एक्सीडेंट में महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

जालंधर में कार-एक्टिवा एक्सीडेंट में महिला की मौत

महानगर में आदमपुर रोड जोहलां गेट के पास हादसा

एक्टिवा सवार दंपत्ति को जौहल अस्पताल पहुंचाया गया

परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी

मनोज कुमार के माता और पिता की रीढ़ की हड्डी टूटी

जालंधर

जालंधर में आदमपुर रोड जोहलां गेट के पास एक कार ने एक्टिवा सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिन्हें ईलाज के लिए पिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कलावत्ती के रूप में हुई है। जबकि व्यक्ति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि कार चला रहे आरोपी मनप्रीत ने दोनों को जौहल अस्पताल पहुंचाया था और अपना फोन नंबर भी दिया। आरोपी लुधियाना का रहने वाला है। परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

17 दिसंबर को हुआ एक्सीडेंट

जानकारी देते हुए मनोज कुमार ने बताया कि उसके पिता छोटे लाल 17 दिसंबर को मां कलावत्ती के साथ एक्टिवा पर सवार होकर आदमपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार में आ रहे लुधियाना के मनप्रीत सिंह ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

मां-पिता की रीढ़ की हड्डी टूटी

मनोज कुमार ने आगे बताया कि इस हादसे में उनकी मां और पिता दोनों के रीढ़ की हड्डी टूट गई। जिन्हें ईलाज के लिए जोहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने सत्यम अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद पिम्स अस्पताल ले गए। जहां मां की ईलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि पिता की हालत गंभीर है।

Related to this topic: