यह घटना अर्बन एस्टेट फेज-1 के अंधीन आती लेबर कालोनी से सामने आई है
इस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी
थाना 7 की पुलिस को दी घटना की सूचना, शव कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक का कत्ल मृतक के चचेरे भाई ने किया
जालंधर
जालंधर में दीवाली की रात पॉश इलाके से मर्डर की घटना सामने आई है। जहा मंगलवार रात युवक का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। यह घटना अर्बन एस्टेट फेज-1 के अंधीन आती लेबर कालोनी से सामने आई है। मृतक की पहचान 36 साल के वुशु उर्फ कुश के रूप में हुई है, जबकि घटना में उसका भाई निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल
युवक के कत्ल के बाद से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वही लोगों से पूछताछ पर पता लगा है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। साथ ही पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक का कत्ल मृतक के चचेरे भाई ने किया है। हालांकि अभी कत्ल की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
अवैध संबंधों को लेकर भाई के साथ विवाद
पुलिस का कहना कहना है अभी मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएंगी। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों को लेकर भाई का भाई के साथ विवाद हुआ था । हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।