Accused arrested in Moga with counterfeit currency

मोगा में जाली करेंसी के साथ आरोपी गिरफ्तार, 500-500 रुपये के 52 हजार बरामद; पहले से दर्ज हैं 2 केस

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 20 2025 06:20:04 PM

पंजाब की मोगा पुलिस ने 52 हजार रुपये की जाली करेंसी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मोगा में जाली करेंसी के साथ आरोपी गिरफ्तार 500-500 रुपये के 52 हजार बरामद पहले से दर्ज हैं 2 केस

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो कैंपर में सवार होकर बाजार में भोले-भाले दुकानदारों को ठगने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर मोगा सिटी पुलिस ने पीछा कर आरोपी को काबू कर लिया।

आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए गए।

जालंधर डेस्क :- 

जांच में सभी नोट नकली पाए गए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी ठगी के दो मामले दर्ज हैं।

रात को भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलाता था नकली नोट

ASI सतनाम सिंह अपनी टीम के साथ कोटकपूरा बाईपास पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि गुरदीप सिंह उर्फ सोनू, निवासी राजा वाला (धर्मकोट), अपनी सफेद कार (PB10 FV 7950) में जाली नोट लेकर घूम रहा है। आरोपी रात के समय सामान खरीदते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों पर दुकानदारों को नकली नोट थमा देता था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दिल्ली कॉलोनी गेट के पास घेराबंदी की। मुखबिर की जानकारी सही निकली और पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ सोनू को काबू कर उसकी कार जब्त कर ली।

नकली करेंसी के स्रोत की जांच जारी

height=194

केस के जांच अधिकारी ASI सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह नकली नोट कहां से लाया था और इसके पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय है। पूछताछ के बाद आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी भी की जाएगी।

पुलिस इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अब तक कितनी नकली करेंसी बाजार में चला चुका है और उसे कहां-कहां इस्तेमाल किया गया। मामले की जांच जारी है।

 

Related to this topic: