Activa stolen in broad daylight in Jalandhar

जालंधर में दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी

Written by:

Last Updated:

जालंधर में दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी, रोकने पर पंडित को चोर ने 100 मीटर तक घसीटा; वारदात CCTV में कैद

जालंधर में दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी

पंडित राम सुशील तिवारी ने थाना चार की पुलिस को शिकायत दी

फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश कर रही पुलिस

दोपहर पूजा का सामान लेने जानकार की एक्टिवा लेकर बाजार गए

पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

जालंधर

जालंधर के बांसा वाला बाजार में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक्टिवा चोरी करते समय जब एक पंडित ने चोर को रोकने की कोशिश की तो आरोपी उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। पूरी वारदात पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस मामले में भैरों बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पंडित राम सुशील तिवारी ने थाना चार की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।  

पूजा का सामान लेने के लिए बाजार गए थे

पंडित राम सुशील तिवारी के अनुसार, वह दोपहर पूजा का सामान लेने के लिए अपने जानकार की एक्टिवा लेकर बाजार गए थे। टोनी स्वीट्स के बाहर एक्टिवा खड़ी कर वह सामान लेने चले गए, लेकिन चाबी एक्टिवा में ही लगी रह गई। जैसे ही वह चाबी उतारने के लिए पीछे मुड़े, एक युवक एक्टिवा स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था। पंडित ने पीछे से एक्टिवा पकड़ ली, मगर चोर रुकने की बजाय उन्हें घसीटता हुआ ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related to this topic: