Ahead of PM Modi's visit to Jalandhar

पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

Written by:

Last Updated:

पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

अब तक की जांच में किसी भी मामले में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आई फिर भी हर पहलू से सतर्कता बरत रही

जालंधर में कैम्ब्रिज स्कूल को ई-मेल के जरिए बम धमाके की चेतावनी दी गई

राहत की बात रही आज स्कूलों में छुट्टी के कारण परिसर पहले से ही खाली था

 पंजाब और चंडीगढ़ की कई इमारतों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं

जालंधर 

height=1248

जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फरवरी को प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इसी बीच शहर के अर्बन एस्टेट इलाके में स्थित एक नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, अब तक की जांच में किसी भी मामले में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिर भी, सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से सतर्कता बरत रही हैं।

पुलिस टीम और बम स्क्वॉयड कर रही गहन तलाशी

जानकारी के अनुसार, कैम्ब्रिज स्कूल को ई-मेल के जरिए बम धमाके की चेतावनी दी गई। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और बम स्क्वॉयड ने स्कूल परिसर को घेरकर इमारत की गहन तलाशी शुरू कर दी है।

आज स्कूलों में छुट्टी होने के कारण खाली था परिसर 

राहत की बात यह रही कि आज स्कूलों में छुट्टी होने के कारण परिसर पहले से खाली था। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में पंजाब और चंडीगढ़ की कई इमारतों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

Related to this topic: