जालंधर के कैलाश नगर इलाके में रिहायशी क्षेत्र में डुप्लीकेट तेल बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विजय कुमार नामक व्यक्ति बिना किसी लाइसेंस के एक गोदाम में नकली तेल तैयार कर रहा था।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य और सुरक्षा के खतरे का हवाला देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे अवैध धंधों पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए, ताकि आम जनता की सुरक्षा को खतरा न हो।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।