Another incident in Jalandhar's West constituency

जालंधर के वैस्ट हलके में एक और वारदात

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 27 2025 05:01:32 PM

जालंधर के वैस्ट हलके में एक और वारदात, नशा तस्करों का आतंक, शिकायत करने पर गर्भवती महिला के परिवार पर हमला

जालंधर के वैस्ट हलके में एक और वारदात

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति नशे की लत का शिकार है

पति को नशे से बाहर निकालने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा

नशा तस्कर अपने पास बुलाकर दोबारा नशे की गिरफ्त में ले आते थे

नशे को लेकर हमले से एक दिन पहले महिला ने पुलिस को दी रपट

अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो हमला नहीं होता : परिवार

पूरी घटना कैद और पुलिस की मौजूदगी में गालियां दीं और ईंटें फेंकीं

यदि जल्द कार्रवाई न हुई तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन होगा

जालंधर

जालंधर के वैस्ट हलके की बस्ती दानिशमंदा में एक बार फिर से हिंसा की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार नशा बेचने वाले तस्करों ने पुरानी रंजिश के चलते लोगों पर हमला किया है, जिससे इलाके के लोगों में रोष पनप गया है। हमला नशा बेचने के आरोपों से जुड़ा माना जा रहा है। शिवाजी नगर में नशा तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि पुलिस में शिकायत करने पर एक गर्भवती महिला के परिवार पर ही जानलेवा हमला कर दिया गया। यह हमला शुक्रवार रात करीब 12 बजे किया गया, जिसमें परिवार के कई सदस्य और आसपास के कुछ दुकानदार घायल हो गए। थाना नंबर-3 की पुलिस ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि मामला दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

पति नशे की लत का शिकार है

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति नशे की लत का शिकार है। पति को नशे से बाहर निकालने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था, लेकिन इलाके के नशा तस्कर उसे बार-बार अपने पास बुलाकर दोबारा नशे की गिरफ्त में ले आते थे। इसको लेकर महिला ने पुलिस में नामजद शिकायत दी थी। नशे को लेकर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था, जहां पुलिस मौके पर पहुंची थी।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले ही पुलिस को सूचित किया था कि इलाके में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। परिवार का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो यह हमला नहीं होता। शुक्रवार देर रात नशा तस्कर तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों के साथ घर के बाहर पहुंचे और गेट पर हमला कर दिया। परिवार ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन दिन पहले शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

पुलिस के जाते ही किया गया हमला

महिला ने आरोप लगाया कि या तो पुलिस नशा तस्करों के साथ मिली हुई है या फिर उनसे डरती है। अगर ऐसा न होता तो अब तक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका होता। पीड़िता के मुताबिक, घटना वाले दिन डीएसपी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर चले गए, लेकिन पुलिस के जाते ही आरोपियों ने फिर से पथराव शुरू कर दिया। महिला का दावा है कि पूरी घटना वीडियो में कैद है और हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी में भी गालियां दीं और ईंटें फेंकीं।

कार्रवाई की मांग, पुलिस का भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही हलका जालंधर वेस्ट के वरिष्ठ भाजपा नेता शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता सुशील रिंकू भी मौजूद रहे। नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शीतल अंगुराल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। थाना नंबर-3 की पुलिस ने इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related to this topic: