Attempt to kidnap a 4-year-old girl in Jalandhar

जालंधर में 4 साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 15 2025 04:05:51 PM

जालंधर में 4 साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश, भीड़ ने आरोपी की जमकर की छित्तर परेड

जालंधर में 4 साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया

पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर फिलहाल किडनैपिंग का मामला दर्ज

व्यक्ति किडनैप करके लड़की को कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की

हालांकि जांच अधिकारी ने कहा कि छेड़छाड़ का कोई मामला सामने नहीं आया है

जालंधर 

जालंधर के सोढल स्थित प्रीत नगर में 4 साल की बच्ची को किडनैप करते हुए लोगों की भीड़ ने एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की रस्सियों से बांधकर चप्पलों से जमकर छित्तर परेड की। लोगों का आरोप है कि आरोपी बच्ची को किडनैप करके ले जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर फिलहाल किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया है, जबकि छेड़छाड़ के आरोपों की जांच की जा रही है।

इलाके में तनाव और रोष का माहौल

घटना के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल है। इलाका निवासी और पीड़ित परिवार छेड़छाड़ के मामले की शिकायत भी दर्ज कराने पर अड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार महिला का कहना है कि व्यक्ति किडनैप करके लड़की को कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। 

छेड़छाड़ का मामला सामने नहीं आया

हालांकि जब जांच अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ का कोई मामला सामने नहीं आया है। पीड़ित परिवार कि तरफ दी गई शिकायत में मामला किडनैपिंग का कहा गया है। पुलिस ने कहा कि सतनाम कौर ने किडनैपिंग की शिकायत दी है। 

Related to this topic: