BJP staged a sit-in at Jalandhar

जालंधर में श्री गुरु रविदास चौक पर BJP का धरना

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 20 2025 01:19:40 PM

जालंधर के सबसे व्यस्त संविधान चौक और श्री गुरु रविदास चौक पर BJP का धरना, भारी जाम से लोग हुए परेशान

जालंधर में श्री गुरु रविदास चौक पर bjp का धरना

शहर में नकोदर रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया गया

आम जनता और राहगीरों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी

धरने और जाम के कारण ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया

हाथों में तख्तियां लिए सरकार के खिलाफ की गई नारेबाज़ी

सरकार जनता की समस्या को सुलझाने में पूरी तरह नाकाम 

पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई

जालंधर : 

शहर में भाजपा नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शहर के सबसे व्यस्त संविधान चौक और श्री गुरु रविदास चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया। इस दौरान नकोदर रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। आम जनता और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक को अन्य मार्गों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। दरअसल, हाथों में तख्तियां लिए भाजपा कार्यकर्ता बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। भाजपा कार्यकर्ताओं के धरने और जाम के कारण ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया। 

शिकायत पर कार्रवाई नहीं 

नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार जनता की समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह नाकाम रही है। कई हलकों में नशा बिकने के आरोप लगाए गए। पुलिस को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कुछ नेताओं की तऱफ से नशे के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन उसमें कुछ नहीं कर रहा है।

Related to this topic: