बीते दिन कई जगहों पर काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिला
जालंधर के भोगपुर जोन नंबर 4 के बूथ नंबर 72 पर वोटिंग
इलेक्शन कमिशन ने यह आदेश शिकायतों को बाद दिया है
जालंधर
पंजाब में बीते दिन ब्लॉक समिति व जिला परिषद के चुनाव हुए पर इस दौरान कई जगहों पर काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिला। जिस कारण अब इलेक्शन कमिशन ने 5 जिलों के 16 बूथ पर दोबारा वोटिंग कराने के आदेश दिए हैं। यह आदेश मिल रही शिकायतों को बाद दिया गया है।
इन बूथ पर होगी दोबारा वोटिंग
इलेक्शन कमिशन ने अमृतसर जिले के ब्लॉक समिति अटारी जोन के नंबर 8 के बूथ नंबर 52, 53, 54 और 55 पर दोबारा वोटिंग को हुक्म दिए। जोन नंबर 17 में बूथ नंबर 90, 91, 93, 94 और 95 पर भी दोबारा वोटिंग होगी। बरनाला के ब्लॉक समिति चनणवाल के जोन नंबर 4 में गांव रसाएपुर के बूथ नंबर 20 पर वोटिंग होगी।
श्रीमुक्तसर साहिब के ब्लॉक कोट भाई में, बाबणीयां गांव के बूथ नंबर 63, 64 और मथीर गांव में बूथ नंबर 21 और 22 पर दोबारा वोटिंग होगी। वहीं गुरदासपुर के गांव चन्नीयां के बूथ नंबर 124 में भी वोटिंग होगी। जबकि जालंधर के भोगपुर जोन नंबर 4 के बूथ नंबर 72 पर भी वोटिंग होगी।