Clash between farmers and police in Punjab

पंजाब में किसानों और पुलिस के बीच झड़प

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 05 2025 03:31:36 PM

पंजाब में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले हिरासत में लिया गया

पंजाब में किसानों और पुलिस के बीच झड़प

पुलिस ने कई किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया

19 जिलों में 26 स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर विरोध जताने की योजना

रेलवे स्टेशन जाने और पटरियों पर बैठने पर अड़े रहे प्रदर्शनकारी

जालंधर 

पंजाब में किसानों ने रेलवे जाम करने का ऐलान किया था लेकिन इससे पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया. किसानों ने लुधियाना, जालंधर और अमृतसर सहित 19 जिलों में 26 स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।

किसानों को रेलवे ट्रैक पर जाने से रोका

लुधियाना में भी पुलिस ने किसानों को रेलवे ट्रैक पर जाने से रोका है, जबकि जालंधर में किसानों को हिरासत में लिया गया है. जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे किसान मंजीत रॉय और उनके साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

जब नहीं माने तो गिरफ्तार किया : DCP

डीसीपी नरेश डोगरा ने कहा कि किसानों को बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था, लेकिन वे रेलवे स्टेशन जाने और पटरियों पर बैठने पर अड़े रहे. वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें इसे रोकने का आदेश दिया था, इसलिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Related to this topic: