Disrespect with the picture of Lord Valmiki

जालंधर में भगवान वाल्मीकि की तस्वीर से बेअदबी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 28 2025 04:28:31 PM

जालंधर में भगवान वाल्मीकि की तस्वीर से बेअदबी, फुटबॉल चौक पर वाल्मीकि समाज ने दिया धरना, ट्रैफिक ठप

जालंधर में भगवान वाल्मीकि की तस्वीर से बेअदबी

चारों तरफ ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया, किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया

जब तक पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं करती, धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे

चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है

यह भी बताया कि जिन लोगों ने बेअदबी की, अब उन्हें फोन पर धमकियां दे रहे

शिकायत देने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की : चंदन खौसला

थाना पांच के SHO साहिल चौधरी से मुलाकात होने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई 

जालंधर 

height=720

जालंधर में भगवान वाल्मीकि महाराज की तस्वीर से बेअदबी का मामला सामने आते ही वाल्मीकि समाज ने बगावत का नारा बुलंद कर दिया। रोष स्वरुप लोगों ने फुटबॉल चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। धरना दे रहे लोगों ने चौक के बीच दरियां बिछाकर बैठना शुरू कर दिया, जिससे चारों तरफ ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया गया। हालांकि अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई है। वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं करती, वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

जाने क्या है मामला

height=720

वाल्मीकि समाज के सदस्य चंदन खौसला ने बताया कि बस्ती शेख क्षेत्र में हर साल की तरह इस बार भी लंगर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी की तस्वीर स्थापित की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने तस्वीर से छेड़छाड़ (बेअदबी) की, जिसके बाद SHO को शिकायत भी दी गई लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई। इसके साथ युवकों ने भंगड़ा किया और छेड़छाड़ की । हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रशासन पर आरोप

height=720

चंदन खौसला का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। कई बार थाना-5 के एसएचओ साहिल चौधरी से मिलने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों ने बेअदबी की, वे अब उन्हें फोन पर धमकियां दे रहे हैं और समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कह रहे हैं।वाल्मीकि समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है।

Related to this topic: