Early morning commotion erupted at Jalandhar

जालंधर रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह मचा हड़कंप

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 17 2025 04:09:53 PM

जालंधर रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह मचा हड़कंप, ट्रेन पर भारत विरोधी नारे लिखे देख पुलिस भी हैरान

जालंधर रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह मचा हड़कंप

हरिद्वार जाने वाली ट्रेन नंबर 1205 पर भारत विरोधी नारे लिखे मिले

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मकसद का पता लगाने की कोशिश में

घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षा की चिंता होने लगी

पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि चिंता वाली कोई बात नहीं है

पूरी तरह से ट्रेन का निरीक्षण कर लिया है और नारे को मिटा दिया

किसी को भी डरने की जरूरत नहीं, पुलिस सुरक्षा के लिए मुस्तैद 

जालंधर : 

जालंधर रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह हड़कंप मच गया है। हरिद्वार जाने वाली ट्रेन नंबर 1205 पर भारत विरोधी नारे लिखे मिले। जैसे ही इस बारे में रेलवे पुलिस को पता चला तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मिटा दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन देश विरोधी नारे लिखने के पीछे क्या मकसद था।

लोगों की बढ़ी चिंता, सुरक्षा मुस्तैद

इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों को सुरक्षा की चिंता होने लग गई पर पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि चिंता वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने पूरी तरह से ट्रेन का निरीक्षण कर लिया है और नारे को मिटा दिया है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद है। 

जांच एजेंसियां एक्टिव हुईं

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन देश विरोधी नारे लिखने के पीछे क्या मकसद था। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस सतर्क हो गई है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related to this topic: