Former CM Channi spoke about the murder of a girl

जालंधर में बच्ची की हत्या को लेकर बोले पूर्व CM चन्नी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 25 2025 06:33:50 PM

जालंधर में बच्ची की हत्या को लेकर बोले पूर्व CM चन्नी, कहा – कार्रवाई न हुई तो बाजार बंद किया जाएगा

जालंधर में बच्ची की हत्या को लेकर बोले पूर्व cm चन्नी

सोमवार देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की 

अगर 2–3 दिनों में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़े स्तर पर आंदोलन

पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब की डीजीपी और जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर से मांग की है 

पुलिस ने झूठ बोला जबकि उसकी मां ने CCTV में बेटी को उसी घर में जाते देखा था

 चन्नी का आरोप-पुलिस लाश घर के अंदर होने के बावजूद बाहर बैठ चाय पीती रही

जालंधर

पंजाब के जालंधर के पार्क स्टेट में 13 साल की नाबालिग बच्ची की कथित रेप की कोशिश और हत्या के मामले ने राजनीति में तीखी हलचल मचा दी है। सोमवार देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। चन्नी ने कहा कि अगर 2–3 दिनों में दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो जालंधर में कांग्रेस और शहरवासियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जिसमें जालंधर बंद, सड़क जाम और बाजार बंद शामिल होंगे।

जालंधर का माहौल बिगड़ा तो जिम्मेदार पुलिस होगी

पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब की डीजीपी और जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर से मांग की है कि जिन पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर केस को दबाने की कोशिश की, उन्हें तुरंत बर्खास्त कर FIR दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस चाहती है कि शहर का माहौल शांत रहे, तो दोषियों को बिना देरी कार्रवाई का सामना करना होगा।

विरोध के बाद ही FIR दर्ज 

पीड़ित परिवार ने दावा किया कि पुलिस ने घर में लंबी तलाशी के बावजूद झूठ बोला कि लड़की अंदर नहीं है, जबकि उसकी मा ने CCTV में बेटी को उसी घर में जाते हुए देखा था। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें धमकाया और कहा पुलिस से पंगा मत लो। स्थानीय लोगों और परिजनों के विरोध के बाद ही FIR दर्ज की गई।

SHO से SP तक पर सवाल

चन्नी का कहना है कि पांच SHO, एक ACP और SP रैंक के अफसर FIR दर्ज करने में अड़चन डाल रहे थे। आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक व्यक्तियों ने भी केस दबाने का प्रयास किया और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। चन्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस लाश घर के अंदर होने के बावजूद बाहर बैठकर चाय पीती रही।

Related to this topic: