Impact of Bharat Bandh in Jalandhar

जालंधर में भारत बंद का असर

Written by:

Last Updated:

जालंधर में भारत बंद का असर : श्रीराम चौक के पास PNB कर्मचारियों का प्रदर्शन

जालंधर में भारत बंद का असर

बैंको में क्लर्को सहित सफाई कर्मियों की भर्ती नहीं की जा रही

छुट्टी का ऐलान करने के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया जा रहा

29 लेबर कानून खत्म करके 4 कानून लाने के खिलाफ प्रदर्शन 

जॉब सिक्योरिटी सुरक्षित नहीं, ठेके पर शिफ्ट किया जा रहा है

कानून भले ही पास किए जा रहे है, लेकिन प्रदर्शन करना हक 

जालंधर 

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन (एआईबीईए) की ओर से भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और कर्मचारी संगठन की तरफ से भारत बंद की कॉल बुलाई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जालंधर के श्रीराम चौक के पास पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया।

शनिवार को छुट्टी का ऐलान, लेकिन लागू नहीं

डिप्टी जनरल सैक्रेटरी विनोद शर्मा ने कहा कि बैंकों में नई भर्ती मुख्य मुद्दा है। जहां बैंको में क्लर्को सहित सफाई कर्मियों की भर्ती नहीं की जा रही, वहीं शनिवार को छुट्टी का ऐलान करने के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया जा रहा। इसी के साथ आज देश भर में मजदूरों के 29 लेबर कानून को खत्म करके 4 कानून लाने के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

बैंकों में नहीं बल्कि पूरे विभाग में है हड़ताल

वहीं हरविंदर सिंह ने कहा कि बैंकों की हड़ताल नहीं है, बल्कि देश भर के सभी विभागों में काम कर रहे मजदूरों की ओर से ऐलान किया गया है। जॉब सिक्योरिटी सुरक्षित नहीं है और उन्हें ठेके पर शिफ्ट किया जा रहा है। अग्निवीर योजना का हवाला देते हुए कहा कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वह वापिस आ रहे है। ऐसे ही उनके भी ठेके पर शिफ्ट किया जा रहा है। अभी भले ही उन्हें सैलेरी कम मिल रही है, लेकिन वह सिक्योर है।

कानून के खिलाफ प्रदर्शन करना हमारा हक

हरविंदर सिंह ने कहाकि मजदूरों की सिक्योरिटी को खत्म किया जा रहा है। ऐसे में सरकार के कान खोलने के लिए एक दिन की हड़ताल देश भर में की जा रही है। कानून भले ही सरकार की तरफ से पास किए जा रहे है, लेकिन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करना उनका हक है। ऐसे में आज देश भर में यह हड़ताल की जा रही है।

Related to this topic: